टेलीग्राम एप के मैसेज और फोटो को व्हाट्सएप पर कैसे भेजें ?
व्हाट्सएप के यूजर्स दुनिया भर में लगभग 5000 मिलियन हैं वहीं "टेलीग्राम एप" के भी यूजर्स की संख्या दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़कर अभी 500 मिलियन हो चुकी है। बहुत बार ऐसा होता है कि टेलीग्राम एप का कोई मैसेज,इमेज या फोटो हमें व्हाट्सएप पर शेयर करना होता है तो बड़ी दिक्कत आ खड़ी होती है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप आसानी से कोई भी टेक्स्ट मैसेज, इमेज या फोटो व्हाट्सएप के यूजर को भेज सकते हैं - टेलीग्राम एप का टेक्स्ट मैसेज व्हाट्सएप पर भेजना - इसके लिए आप टेक्स्ट मैसेज पर long press करेंगे तो ऊपर दायीं ओर कॉपी का चिह्न आएगा। उससे आप मैसेज को कॉपी करके फिर व्हाट्सएप पर पेस्ट करके पोस्ट कर सकेंगे। टेलीग्राम एप के फोटो और इमेजेस व्हाट्सएप पर ट्रांसफर कैसे करेंगे ? फोटो और इमेजेस व्हाट्सएप पर शेयर करने के लिए आप फोटो या इमेज को डबल क्लिक करें। दायीं तरफ तीन खड़े बिंदु दिखेंगे। इन पर क्लिक करने से कुछ ऑप्शंस दिखेंगे। उनमें से "save in galary" ऑप्शन चुनें जिससे वह गैलेरी में सेव हो जाएगा। वहां से आप व्हाट्सएप मेसेज के चैटिंग बॉक्स में बने U PIN के आइकॉन पर क्लिक करके फोटो व...