अपने डाक्युमेंट WHATSAPP से स्कैन करें
हम लोग व्हाट्सएप का उपयोग सिर्फ मैसेज और फोटो भेजने के लिए ही करते हैं। जबकि इसके अंदर ही एक powerful document scanner + editor मौजूद है। WhatsApp में scan कैसे करें ? कोई भी chat खोलिए। नीचे attachment पर tap कीजिए। Document चुनिए। और फिर Scan Document पर tap कर दीजिए Camera खुलते ही document scan हो जाएगा। Document को crop भी कर सकते हैं। Black and white या color filter लगा सकते हैं। Brightness और clarity adjust कर सकते हैं। और जितने भी pages हों उन्हें एक ही PDF में जोड़कर भेज सकते हैं।