व्हाट्सएप ट्रिक्स Whatsapp tricks
व्हाट्सएप तो सभी का फेवरेट चैटिंग एप बन चुका है। लेकिन इसमें आये दिन नए फीचर्स जुड़ते रहते हैं जो हमें पता नहीं होते और हम एप में जो चेंजेस होते हैं उनका पूरा फायदा नहीं उठा पाते। हम यहां आपको दो व्हाट्सएप ट्रिक बता रहे हैं। हो सकता है यह आपको अभी तक पता नहीं हो। 1. भेजा गया मैसेज डिलीट करें : व्हाट्सएप में यह फीचर लाखों लोगों की मांग पर जोड़ा गया है। आपने मैसेज पोस्ट कर दिया और अचानक लगा कि मैसेज गलत पोस्ट हो गया। ऐसी स्थिति में व्हाट्सऐप का यह फीचर आपकी सहायता करेगा। आप मैसेज को थोड़ी देर प्रैस करें। delete for every one पर क्लिक करें। इस तरह से आप एक घण्टे के अंदर भेजे गए सभी मैसेज को डिलीट कर सकेंगे। 2. हरेक कांटेक्ट के लिए अलग रिंगटोन : व्हाट्सएप के बढ़ते उपयोग के कारण रोज सैकड़ों मैसेजेस हमारे पास आते हैं,जिन्हें फौरन पढ़ना सम्भव नहीं हो पाता।पर कुछ कॉन्टेक्ट्स ऐसे होते हैं,जिनके मेसेज हम तुरंत पढ़ना चाहेंगे। यदि सभी कॉन्टेक्ट्स की टोन अलग हो तो हम फौरन अपने फेवरेट कांटेक्ट को पहचान सकेंगे। इसके लिए कांटेक्ट या ग्रुप की प्रोफाइल में जाएं।फोटो के नीचे custom...