व्हाट्सएप से IPO के लिये अप्लाई करें
आप वॉट्सऐप (WhatsApp) के जरिए भी डीमैट अकाउंट खोल सकते हैं और WhatsApp के जरिए इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए भी बोली लगा सकते हैं। ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म अपस्टॉक्स (Upstox) ने निवेशकों के लिए ये वॉट्सऐप-आधारित सेवाएं लॉन्च की हैं। Upstox ने बताया कि वह IPO आवेदन की प्रक्रिया में शुरू से लेकर अंत तक वॉट्सऐप के जरिए सपोर्ट मुहैया कराती है। साथ ही ग्राहकों के लिए अकाउंट खोलने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। Upstox पर WhatsApp के जरिए कैसे करें ट्रांजैक्शन? यूजर्स को इसके लिए सबसे पहले Upstox के सत्यापित WhatsApp नंबर को 9321261098 को अपने फोन में सेव करना होगा। फिर उसके बाद उन्हें इस नंबर पर 'Hi' का मैसेज भेजना होगा। आइए समझते हैं कि Upstox पर WhatsApp के जरिए कैसे IPO में निवेश करें: स्टेप 1. सबसे पहले Upstox के सत्यापित WhatsApp नंबर 9321261098 पर 'Hi' लिखकर मैसेज करें। स्टेप 2. इसके बाद आपके सामने कुछ विकल्प आएंगे। इसमें ‘IPO Application’ पर क्लिक करें। स्टेप 3. इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। फिर OTP जेनरेट कर उसे इंटर करें। स्टेप 4. ‘Apply fo...