व्हाट्सएप ट्रिक्स Whatsapp tricks

 व्हाट्सएप तो सभी का फेवरेट चैटिंग एप बन चुका है। लेकिन इसमें आये दिन नए फीचर्स जुड़ते रहते हैं जो हमें पता नहीं होते और हम एप में जो चेंजेस होते हैं उनका पूरा फायदा नहीं उठा पाते। हम यहां आपको दो व्हाट्सएप ट्रिक बता रहे हैं। हो सकता है यह आपको अभी तक पता नहीं हो।


1. भेजा गया मैसेज डिलीट करें :

व्हाट्सएप में यह फीचर लाखों लोगों की मांग पर जोड़ा गया है। आपने मैसेज पोस्ट कर दिया और अचानक लगा कि मैसेज गलत पोस्ट हो गया। ऐसी स्थिति में व्हाट्सऐप का यह फीचर आपकी सहायता करेगा। आप मैसेज को थोड़ी देर प्रैस करें। delete for every one  पर क्लिक करें। इस तरह से आप एक घण्टे के अंदर भेजे गए सभी मैसेज को डिलीट कर सकेंगे।


2. हरेक कांटेक्ट के लिए अलग रिंगटोन :

व्हाट्सएप के बढ़ते उपयोग के कारण रोज सैकड़ों मैसेजेस हमारे पास आते हैं,जिन्हें फौरन पढ़ना सम्भव नहीं हो पाता।पर कुछ कॉन्टेक्ट्स ऐसे होते हैं,जिनके मेसेज हम तुरंत पढ़ना चाहेंगे। यदि सभी कॉन्टेक्ट्स की टोन अलग हो तो हम फौरन  अपने फेवरेट कांटेक्ट को पहचान सकेंगे।
इसके लिए कांटेक्ट या ग्रुप की प्रोफाइल में जाएं।फोटो के नीचे custom notifications ऑप्शन सिलेक्ट करें। यहां से आप मनपसंद नोटिफिकेशन टोन और वाइब्रेशन सिलेक्ट कर सकते हैं।



3. लास्ट सीन यानि- आपने अंतिम बार कब व्हाट्सएप खोला- को बंद करना :

लास्ट सीन Last Seen सुविधा को बंद करना बहुत सरल है। इसके लिए आप व्हाट्सएप की settings में जाएं आगे का पाथ इस तरह है -

Settings --> account --> privacy --> last seen --> every one से nobody या contacts onlyसिलेक्ट करें।
 इस सुविधा को एक्टिवेट करने के बाद आपने व्हाट्सएप कब चेक किया, व्हाट्सएप पर आपके कोई भी मित्र नहीं जान पाएंगे। हां इसके बाद आप भी व्हाट्सएप पर किसी भी मित्र का last seen नहीं देख पाएंगे।😢😢


4. व्हाट्सएप के फोटो व वीडियो को गैलरी से हटाना :


व्हाट्सएप में मेंबर्स अक्सर वीडियो और फोटोज भेजते रहते हैं और सभी बड़े चाव से इनको देखते हैं पर ये फोटो व वीडियो फोन की काफी मेमोरी कवर कर लेते हैं।  इन सब फोटो और वीडियोज़ का महत्व  सिर्फ कुछ समय तक ही रहता है। यदि आप व्हाट्सएप पर आये फोटो और वीडियोज़ को गैलरी में सेव नहीं करना चाहते हों तो इसके लिए एक फीचर व्हाट्सएप में जुड़ा हुआ है जिसकी सहायता से आप व्हाट्सएप मीडिया फाइल को गैलरी में सेव होने से बचा सकते हैं। इसके लिए आपको चैट सेटिंग्स में जाना होगा। वहां से मीडिया विज़िबिलिटी वाले टॉगल को ऑफ कर दें

Comments

Popular posts from this blog

ग्रुप मेंबर्स ने मैसेज पढ़ा या नहीं पता लगाएं

लाइव लोकेशन शेयर करें