लाइव लोकेशन शेयर करें
व्हाट्स एप ने कुछ दिनों पहले एंड्रॉइड और IOS फोन के लिए लाइव लोकेशन वाला एक नया फीचर एड किया है। इसके जरिये आपके घर से दूर रहने पर घर वाले आपकी लाइव लोकेशन पता कर सकते हैं।
यह फीचर वै
से तो सभी व्हाट्स एप यूज़र्स के लिए उपयोगी है पर इससे महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा में काफी मदद मिलेगी।
एंड्रॉइड एप में इसे एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले प्ले स्टोर पर जा कर व्हाट्स एप अपडेट करें। उसके बाद आप जिस कॉन्टेक्ट से अपनी लाइव लोकेशन शेयर करना चाहते हैं उसके मैसेज बॉक्स में जाइये। हम जहां मैसेज टाइप करते हैं वहां यू पिन जैसा एक आइकॉन दिखेगा जिसे अटैचमेंट आइकॉन कहते हैं उस पर क्लिक करें। उसमें आपको। Document, Camera, Gallery, Audio,Location और Contacts जैसे विकल्प नजर आएंगे।

अब Location पर क्लिक करें। उसके बाद send your current location के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
व्हाट्सएप पर लाइव लोकेशन कैसे भेजें ?
ऊपर बताये तरीके से आप अपने रिश्तेदारों, मित्रों आदि को वर्तमान लोकेशन बता सकते हैं लेकिन यदि आप शहर से दूर किसी अन्य जगह पर जा रहे हैं तो आप अपनी लाइव लोकेशन भी अपने परिचितों से शेयर कर सकते हैं। यह फीचर लड़कियों, महिलाओं व बुजुर्गों के लिए बहुत काम का है -
स्टेप 1. इसके लिए भी सबसे पहले व्हाट्सएप खोलें। जिससे आप लाइव लोकेशन शेयर करना चाहते हैं, उसकी चैट बॉक्स में जाएं।
स्टेप 2.अटैचमेंट आइकॉन पर क्लिक करें और फिर
Location पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब share live location पर क्लिक करें।
स्टेप 4. आपको एक मैसेज दिखेगा। जिसे पढ़ कर continue पर क्लिक करें।
स्टेप 5. अब आपको 15 मिनट, 1 घंटा और 8 घन्टे जैसे ऑप्शन दिखाई देंगे। ये विकल्प आपकी लाइव लोकेशन की समयावधि निर्धारित करने हेतु होते हैं। आप जितनी अवधि के लिए लाइव लोकेशन बताना चाहते हैं वह अवधि चुनें।
स्टेप 6. मैसेज उस कॉन्टेक्ट तक पहुंचते ही आपकी लाइव लोकेशन गूगल मैप में दिखने लगेगी। इस तरह आपकी लाइव लोकेशन सम्बंधित व्यक्ति को दिखाई देने लगेगी।
इस फेसिलिटी को आप कभी भी बंद कर सकते हैं। इसके लिए stop sharing ऑप्शन सिलेक्ट करें।
यदि आप किसी ग्रुप में लाइव लोकेशन शेयर कर रहे हैं तो ग्रुप का हर सदस्य आपकी लाइव लोकेशन पता कर सकता है।
लाइव लोकेशन उतने समय तक ही एक्टिव रहेगा जितने समय के लिए आपने टाइम चुना है। यदि फिर से आप इसे एक्टिव करना चाहते हैं तो दुबारा टाइम सेट करके इसकी समय सीमा बढ़ा सकते हैं।
इसके लिए आपका इंटरनेट हमेशा चालू होने चाहिए।

Comments
Post a Comment